बीएसके कॉलेज के गायब हुआ पैसे की हुई रिकवरी
पटना के बीएसके कॉलेज में 6 लाख, 49 हजार 695 रुपये की गबन हुई राशि कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य डॉ बसंत कुमार गुप्ता के प्रयासों से वापस मिल गई है। यह राशि पूर्व प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार सिंह के समय में...

पतना। बीएसके कॉलेज की बीते दिनों गबन हुआ 6 लाख, 49 हजार 695 रूपये कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य डॉ बसंत कुमार गुप्ता के प्रयास के वापस हो गया है। जानकारी के अनुसार तत्कालीन प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार सिंह के समय ही उक्त राशि का गबन कथित रूप से एक सीएसपी से हुआ था। जिसके रिकवरी करने का प्रयास चल रहा था। इधर प्राचार्य डॉ बसंत कुमार गुप्ता के आने के बाद से लगातार इंडियन बैंक के ब्रांच मैनेजर को चिट्ठी लिखते रहे। उन्होंने कई बार पत्र लिखकर पैसे को रिकवरी करने की मांग की थी। इधर 5 मई को इंडियन बैंक के मैनेजर ने प्राचार्य को सुचित किया की पैसे की रिकवरी कर ली गई है।
प्राचार्य डॉ गुप्ता ने रिकवरी के लिए बैंक मैनेजर को धन्यवाद दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।