Jharkhand: Sixth JPSC successful candidates appointed soon झारखंड : छठी जेपीएससी के सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति जल्द, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand: Sixth JPSC successful candidates appointed soon

झारखंड : छठी जेपीएससी के सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति जल्द

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने  झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा  छठी संयुक्त  सिविल सेवा परीक्षा  2016 में सफल अभ्यर्थियों की अनुशंसा को मंजूरी दे दी है। अब नए अधिकारियों को संबंधित...

rupesh रांची हिन्दुस्तान ब्यूरो, Tue, 30 June 2020 02:17 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड : छठी जेपीएससी के सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति जल्द

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने  झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा  छठी संयुक्त  सिविल सेवा परीक्षा  2016 में सफल अभ्यर्थियों की अनुशंसा को मंजूरी दे दी है। अब नए अधिकारियों को संबंधित विभागों को दे दिया जाएगा, जहां से इनकी  नियुक्ति होगी। 

छठी सिविल सेवा परीक्षा में कुल 326  पदों के लिए अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गई है। इसमें झारखंड प्रशासनिक सेवा के 143, झारखंड पुलिस सेवा के छह,  झारखंड वित्त सेवा के 104,  झारखंड शिक्षा सेवा के 36,  झारखंड सहकारिता सेवा के नौ,  झारखंड योजना सेवा के 18, झारखंड सामाजिक सुरक्षा सेवा के तीन और झारखंड सूचना सेवा के सात पदों के लिए कोटिवार अभ्यर्थियों के नामों  की अनुशंसा की गई है। सफल अभ्यर्थियों में 73 महिलाएं भी शामिल है। आपको बता दें कि छठी जेपीएससी की परीक्षा की  प्रक्रिया 2016 में शुरू की गई थी। 

प्रारंभिक परीक्षा की तीन बार रिजल्ट निकालनी पड़ी। 2019 में मुख्य परीक्षा हुई। 2020 में इसके परिणाम आने के बाद फरवरी-मार्च में इंटरव्यू की प्रक्रिया हुई और अप्रैल में फाइनल  रिजल्ट निकला। छठी जेपीएससी में प्रारंभिक परीक्षा के  रिजल्ट आने के बाद से लेकर अंतिम परिणाम निकलने तक विवादों से भी नाता रहा। क्वालीफाइंग पेपर, अधिक अंक वाले को उचित सेवा नहीं मिलने से लेकर अन्य मामलों पर अभ्यर्थी झारखंड हाईकोर्ट गए हैं, जहां मामले की सुनवाई जारी है। कार्मिक विभाग ने मुख्यमंत्री के पास अनुशंसा की थी।