Wife shot dead by husband for questioning his affair in Jharkhand पत्नी ने उठाया अवैध संबंध पर सवाल तो पति ने कर दी हत्या, झारखंड में खौफनाक केस, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Wife shot dead by husband for questioning his affair in Jharkhand

पत्नी ने उठाया अवैध संबंध पर सवाल तो पति ने कर दी हत्या, झारखंड में खौफनाक केस

जानकारी के मुताबिक पति का किसी और के साथ अवैध संबंध था। पत्नी ने जब इस पर सवाल उठाया तो उसने उसी की हत्या कर दी। हैरानी वाली बात ये है कि दोनों की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, पलामूTue, 20 May 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
पत्नी ने उठाया अवैध संबंध पर सवाल तो पति ने कर दी हत्या, झारखंड में खौफनाक केस

झारखंड से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी के पति के अवैध संबंध पर सवाल उठाया तो पति ने उसे ही मौत के घाट उतार दिया। घटना पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव की है। हत्या की वारदात सोमवार रात की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पति का किसी और के साथ अवैध संबंध था। पत्नी ने जब इस पर सवाल उठाया तो उसने उसी की हत्या कर दी। हैरानी वाली बात ये है कि दोनों की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी।

मृतका का नाम सिमरन देवी बताया जा रहा है जबकि पति की पहचा विनीत सिंह के रूप में हुई है। उनकी शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। मेदिनीनगर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद से पति फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

एसडीपीओ ने बताया, शुरुआती जांच से पता चलता है कि पति का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसका उसकी पत्नी विरोध करती थी। सोमवार रात को दोनों के बीच इस मुद्दे पर बहस हुई, जिसके दौरान पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को गोली मार दी।