विराट संग अयोध्या पहुंची अनुष्का ने सादगी से जीता लोगों का दिल, सूट की कीमत सिर्फ इतने हजार!
अयोध्या के हनुमान गढ़ी में दर्शन करने पहुंचे विराट और अनुष्का की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। खासतौर से अनुष्का के सादगी भरे लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आइए उनके लुक को डिकोड करते हैं।

हाल ही में प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग में दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब अयोध्या में राम लला के दर्शन करने पहुंच गए हैं। इन दिनों उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस जमकर इस पावर कपल की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। दोनों ने हनुमान गढ़ी मंदिर के दर्शन भी किए, जहां उनका ट्रेडिशनल अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। खासतौर से अनुष्का की सादगी ने तो लोगों का दिल ही जीत लिया है। उनका हल्का लैवेंडर रंग का चंदेरी सूट इस मौके पर एकदम परफेक्ट लग रहा है। अगर आप भी अनुष्का के जैसा मिनिमल सादगी भरा लुक चाहती हैं, तो चलिए उनके लुक को डिकोड करते हैं और उनके सूट की कीमत भी जानते हैं।
मिनिमल लुक में बेहद प्यारी लगीं अनुष्का
अनुष्का आमतौर पर अपनी आध्यामिक यात्राओं के दौरान काफी मिनिमल और सादगी भरा लुक कैरी करती हैं। इस बार हनुमान गढ़ी में दर्शन करते हुए भी उनका ये सादगी भरा अंदाज ही लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस दौरान अनुष्का ने पेस्टल लाइलैक शेड का कुर्ता सेट वियर किया था, जिसपर सिल्वर में जरी का काफी बारीक और खूबसूरत काम किया गया था। चंदेरी फैब्रिक वाला ये कुर्ता सेट, थ्री क्वार्टर स्लीव्स वाला था, जिसकी लैंग्थ काफी नीचे तक थी। अनुष्का ने मैचिंग ऑर्गेंजा दुपट्टा और सफेद चूड़ीदार पैंट्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था।
इतनी है अनुष्का के सूट की कीमत
अनुष्का का ये सादगी भरा लुक काफी वायरल हो रहा है और हर कोई उनके सूट की कीमत जानना चाहता है। तो बता दें अनुष्का का ये चंदेरी सूट राह्या चिकनकारी (Rahya Chikankari) नाम के लेबल का है। इसकी कीमत भी महज 6,500 रुपए बताई जा रही है। ऐसे में अगर आप भी अनुष्का जैसा लुक कैरी करने की सोच रही हैं, तो कम बजट में ही आप सेम लुक रीक्रिएट भी कर सकती हैं।
मेकअप भी में फॉलो की मिनिमल अप्रोच
अनुष्का ने सिर्फ अपने कपड़ों को ही सिंपल नहीं रखा बल्कि उनका मेकअप भी उतना ही सिंपल और खूबसूरत था। उन्होंने 'नो मेकअप' मेकअप कैरी लुक किया था, जिसमें उन्होंने शियर फाउंडेशन, मस्कारा, हल्का पिंक ब्लश और न्यूड लिपस्टिक अप्लाई की थी। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने सॉफ्ट कर्ल्स किए थे, जिन्हें मिडिल पार्टीशन के साथ ओपन ही रखा था। अनुष्का ने अपनी ज्वैलरी को भी काफी मिनिमल रखा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।