बिना सांचे के तैयार होगा जालीदार ढोकला और स्पंजी इडली, यहां सीखिए कैसे करें तैयार How to make Dhokla and spongy Idli without mould Easy Cooking Tips, खाना - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाHow to make Dhokla and spongy Idli without mould Easy Cooking Tips

बिना सांचे के तैयार होगा जालीदार ढोकला और स्पंजी इडली, यहां सीखिए कैसे करें तैयार

इडली और ढोकला बनाने के लिए सांचे की जरूरत होती है। लेकिन अगर आपके पास इन दोनों चीजों को बनाने का स्टैंड नहीं है तो भी आप घर पर परफेक्ट इडली और ढोकला बना सकती हैं। यहां सीखिए कैसे तैयार करें।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानTue, 10 June 2025 10:00 PM
share Share
Follow Us on
बिना सांचे के तैयार होगा जालीदार ढोकला और स्पंजी इडली, यहां सीखिए कैसे करें तैयार

ज्यादातर लोग नाश्ते में ढोकला और इडली खाना पसंद करते हैं। हालांकि, बहुत कम ही लोग इसे घर पर बनाकर तैयार करते हैं। घर पर बनी फ्रेश इडली और ढोकला का स्वाद काफी अच्छा लगता है। अगर आप भी घर पर ढोकला और इडली बनाना चाहते हैं लेकिन सांचा नहीं है तो हम कुछ तरीके बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बिना स्टैंड के भी फटाफट ढोकला और इडली बनाकर तैयार कर सकते हैं। देखिए बिना स्टैंड के कैसे बनाएं-

पहला तरीका

इडली या फिर ढोकला बनाने के लिए आप छोटी कटोरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप सबसे छोटी कटोरी का यूज करके परफेक्ट ढोकला और इडली बना सकती हैं। इसके लिए आप इडली या ढोकला के बैटर को कटोरी में भरें, ध्यान रखें कि इसे ऊपर तक नहीं भरना है। ये करने के बाद एक बड़े बर्तन में थोड़ा पानी भरें और फिर इसके गर्म होने के बाद सभी कटोरी को इसमें रखें ध्यान रखें बर्तन में बहुत ज्यादा पानी नहीं होना चाहिए। फिर ढककर इसे पकाएं।

दूसरा तरीका

स्टील के गिलास में भी आप ढोकला या इडली बना सकती हैं। बस इसके लिए एक समान शेप वाले गिलास का यूज करें। इसे भी पकाने के लिए पानी भरे बर्तन का इस्तेमाल करें। फिर जब ये पक जाए तो गिलास से इडली या ढोकला को निकाल लें। इसे निकालने के लिए चाकू का इस्तेमाल कर सकती हैं। गिलास से निकालने के बाद आप इसे काट कर सर्व कर सकती हैं।

तीसरा तरीका

केले के पत्ते का इस्तेमाल करके भी इडली बनाई जा सकती हैं। इसके लिए केले के फ्रेश पत्ते को लें और इस साफ करने के बाद एक कटोरी का आकार दें। इसमें इडली का बैटर भरें और फिर एक कढ़ाई में पानी भरें और गर्म कर लें। इसके ऊपर छलनी वाली प्लेट रखें और फिर बैटर से भरी केले के पत्ते की कटोरी को इस पर सेट करें। इसे प्लेट से कवर करें और अच्छे से पकने दें।

ये भी पढ़ें:कढ़ी बनेगी खूब चटपटी बस अपनाएं ये टिप्स, स्वाद का हर कोई पूछेगा सीक्रेट
ये भी पढ़ें:आसानी से तैयार होगी कैफे वाली गाढ़ी कोल्ड कॉफी, बस अपनाएं ये टिप्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।