दिल्ली की इन 5 जगहों पर दिन में भी जाने से डरते हैं लोग, कहानी सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे! Top 5 haunted places located in Delhi to visit interesting scary story behind them, Travel news in Hindi - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़यात्राTop 5 haunted places located in Delhi to visit interesting scary story behind them

दिल्ली की इन 5 जगहों पर दिन में भी जाने से डरते हैं लोग, कहानी सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे!

भूत होते हैं या नहीं ये तो अलग टॉपिक है। लेकिन कुछ जगहें इतनी नेगेटिव जरूर होती हैं कि वहां कुछ होने का अहसास होता है। दिल्ली में बसी ये हॉन्टेड जगहें कुछ ऐसी ही हैं और उनसे जुड़े किस्से भी दिलचस्प हैं।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानThu, 22 May 2025 01:17 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली की इन 5 जगहों पर दिन में भी जाने से डरते हैं लोग, कहानी सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे!

भारत की राजधानी दिल्ली सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों और राजनीतिक हलचलों के लिए ही नहीं जानी जाती, बल्कि इसके अंधेरे कोनों में छिपे रहस्य और डरावने किस्से भी उतने ही मशहूर हैं। राजधानी की चमक-दमक के पीछे कई ऐसी जगहें हैं, जहाँ लोगों ने अजीबो-गरीब घटनाओं और आत्माओं की मौजूदगी को महसूस किया है। इन जगहों से जुड़ी डरावनी कहानियां और रहस्यमयी घटनाएं काफी फेमस हैं। दिल्ली की ये भूतिया जगहें किसी एडवेंचर से कम नहीं। अगर आपको भी रोमांच पसंद है, तो दिल्ली की इन रहस्यमयी और डरावनी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

भूत वाली हवेली, मलकागंज

पुरानी दिल्ली के मलकागंज इलाके में स्थित एक पुरानी हवेली अब खंडहर में बदल चुकी है। दरअसल ये हवेली एक समय में किसी अमीर नवाब की थी, लेकिन कुछ दुखद घटनाओं के बाद यह पूरी तरह से उजड़ गई। अब इस हवेली को भूत वाली हवेली के नाम से जाना जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रात के समय यहाँ से अजीब-अजीब आवाजें आती हैं। ऐसा लगता है जैसे कोई रो रहा हो, किसी के कदमों की आवाजें हों या पुराने संगीत के सुर सुनाई दे रहे हों। कोई भी व्यक्ति रात में इस हवेली के पास से गुजरने की हिम्मत नहीं कर पाता है।

खूनी दरवाजा, बहादुर शाह जफर मार्ग

दिल्ली का खूनी दरवाजा, लाल दरवाजा के नाम से भी जाना जाता है। यह दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग पर, दिल्ली गेट के पास स्थित है। यह एक ऐतिहासिक जगह है। मुगल काल में यहां कई निर्दोषों का खून बहा था। ऐसा कहा जाता है कि यहाँ पर जिन आत्माओं की मौत हिंसा से हुई थी, उनकी आत्मा आज भी भटकती रहती है। यहाँ आने वाले लोगों को अजीबो-गरीब आभास होता है। ऐसा लगता है जैसे कोई उनके पीछे चल रहा हो या अचानक कहीं से ठंडी हवा का झोंका आ गया हो। फिलहाल कई सालों से इस जगह को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

अग्रसेन की बावली

कनॉट प्लेस के पास स्थित यह प्राचीन बावली एक शांत लेकिन रहस्यमयी जगह है। यहाँ पर पानी का कोई स्त्रोत तो नहीं है, लेकिन बावली की गहराई में झांकने पर ऐसा लगता है जैसे कोई चीज नीचे की तरफ खींच रही हो। कई लोगों का मानना है कि यहाँ आत्माएं निवास करती हैं जो अकेले आने वालों को मानसिक रूप से भ्रमित कर देती हैं। कई फिल्मों में इस जगह को दिखाया जा चुका है। आमिर खान की फिल्म पीके में भी ये जगह देखने को मिली है।

दिल्ली कैंटोनमेंट

दिल्ली कैंट एक घना और हरा-भरा इलाका है, लेकिन रात के समय यह जगह एक डरावना रूप ले लेती है। यहाँ के स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि उन्होंने रात के समय एक सफेद साड़ी में लिपटी महिला को देखा है, जो लिफ्ट मांगती है। अगर कोई उसकी मदद नहीं करता, तो वह कार के साथ-साथ दौड़ती है, और कभी-कभी अचानक गायब भी हो जाती है। यह किस्सा इतना मशहूर हो चुका है कि पुलिस भी कई बार इस विषय पर पूछताछ कर चुकी है, लेकिन आज तक इस बात का कोई ठोस जवाब नहीं मिला।

संजय वन

संजय वन दिल्ली का एक बड़ा जंगल है, जो क़ुतुब मीनार और वसंत कुंज के बीच फैला हुआ है। दिन में यह जगह प्राकृतिक सौंदर्य से भरी होती है, लेकिन जैसे ही रात होती है, यह जगह रहस्यमय और डरावनी हो जाती है। ऐसा कहा जाता है कि यहाँ के पेड़ों के बीच से सफेद परछाइयाँ देखी गई हैं। कई लोगों ने यह भी दावा किया है कि यहां बच्चों की हँसी और किसी के फुसफुसाने की आवाजें भी सुनाई देती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।