Sanskrit Bharati Launches Regional Training Program in Jharkhand संस्कृत भारती क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग आज से, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSanskrit Bharati Launches Regional Training Program in Jharkhand

संस्कृत भारती क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग आज से

रांची में संस्कृत भारती द्वारा डीएवी स्वर्णरेखा स्कूल में झारखंड का क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार से शुरू हुआ। यह कार्यक्रम तीन जून तक चलेगा, जिसमें लगभग 100 प्रतिभागी संस्कृत भाषा के वाचिक अभ्यास...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 22 May 2025 08:16 PM
share Share
Follow Us on
संस्कृत भारती क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग आज से

रांची। संस्कृत भारती, झारखंड द्वारा डीएवी स्वर्णरेखा स्कूल में झारखंड का क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार से शुरू होगा। कार्यक्रम तीन जून तक चलेगा। प्रशिक्षण वर्ग में लगभग 100 प्रतिभागी भाग लेंगे, जिन्हें संस्कृत भाषा के वाचिक अभ्यास में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद सभी प्रशिक्षार्थी समाज में जाकर 10 दिनों तक निःशुल्क रूप से लोगों को संस्कृत बोलने का प्रशिक्षण देंगे। संस्कृत भारती के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल भाषा शिक्षण नहीं, बल्कि समाज में संस्कृत के प्रति चेतना जागृत करना, इसे दैनिक व्यवहार की भाषा बनाना और सांस्कृतिक पुनर्जागरण को प्रोत्साहित करना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।