In Indore, a makeup artist killed her live in partner इंदौर में मेकअप आर्टिस्ट ने प्रेमी का घोंटा गला, लिव इन पार्टनर का मर्डर कर पहुंची थाने, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़In Indore, a makeup artist killed her live in partner

इंदौर में मेकअप आर्टिस्ट ने प्रेमी का घोंटा गला, लिव इन पार्टनर का मर्डर कर पहुंची थाने

  • लिव इन पार्टनर का मर्डर करने के बाद लड़की भंवरकुंआ पुलिस स्टेशन पहुंची और जुर्म की दास्तां सुनाते हुए सबकुछ कबूल कर लिया। आखिर क्या थी हत्या की वजह।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, इंदौरWed, 26 Feb 2025 02:26 PM
share Share
Follow Us on
इंदौर में मेकअप आर्टिस्ट ने प्रेमी का घोंटा गला, लिव इन पार्टनर का मर्डर कर पहुंची थाने

मध्य प्रदेश के इंदौर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 19 साल की एक मेकअप आर्टिस्ट ने अपने प्रेमी का गला घोंटकर मार दिया। लिव इन पार्टनर का मर्डर करने के बाद लड़की भंवरकुंआ पुलिस स्टेशन पहुंची और जुर्म की दास्तां सुनाते हुए सबकुछ कबूल कर लिया। पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। लड़की से पूछताछ जारी है। जानिए आखिर लड़की ने क्यों अपने लवर को मौत के घाट उतार दिया।

एसीपी देवेंद्र धुर्वे ने बताया कि घटना पिपलियाराव इलाके की है। यहां 19 साल की कृष्णा सिसोदिया अपने प्रेमी संस्कार पटोलिया के साथ रहती है। संस्कार डिलीवरी का काम करता है और मूल रूप से सागर का रहने वाला था। वहीं कृष्णा मेकअप आर्टिस्ट थी। दोनों हाल ही में यहां रहने आए थे। कृष्णा ने थाने में बताया कि दोनों के बीच घर जाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद इतना बड़ा हादसा हो गया। लड़की ने बताया कि वो घर जाना चाहती थी, लेकिन संस्कार उसे जाने से रोक रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में पहली कहा-सुनी हुई और फिर विवाद बढ़ता ही चला गया।

ये भी पढ़ें:पीएम के बाद राष्ट्रपति पहुंचीं बागेश्वर धाम; सामूहिक विवाह समारोह में हुईं शामिल

कृष्णा अपने घर वालों को बिना बताए यहां संस्कार के साथ रह रही थी। इसीलिए वो घर जाना चाहती थी, मगर संस्कार उसे रुकने के लिए बोल रहा था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच इसी बात पर बहस विवाद के रूप में बदल गई और फिर बात हत्या तक पहुंच गई। जैसे ही कृष्णा चलने को हुई, संस्कार ने दुपट्टा खींच दिया। अपने बचाव करने के दौरान कृष्णा ने उसी दुपट्टे से अपने प्रेमी के गले में फंदा डाल दिया और फिर बीच-बचाव के दौरान खुद को बचाने में संस्कार की मौत हो गई।

एएनआई के इनपुट भी शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।