supreme court slams mp minister vijay shah over colonel sophia qureshi insult कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान करने वाले मंत्री को SC ने भी फटकारा, HC बोला- FIR करो मजबूत, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़supreme court slams mp minister vijay shah over colonel sophia qureshi insult

कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान करने वाले मंत्री को SC ने भी फटकारा, HC बोला- FIR करो मजबूत

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चर्चा में आईं सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

Sudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली/जबलपुरThu, 15 May 2025 11:27 AM
share Share
Follow Us on
कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान करने वाले मंत्री को SC ने भी फटकारा, HC बोला- FIR करो मजबूत

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चर्चा में आईं सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। विजय शाह को हाई कोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी फटकार लगाई है। उधर, जबलपुर हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर की भाषा पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने एफआईआर में पूरे आदेश को शामिल करते हुए ठीक से लिखने को कहा है।

जबलपुर हाई कोर्ट के आदेश पर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने वाले के लिए मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सर्वोच्च अदालत उनकी याचिका पर सुनवाई को सहमत हो गया, लेकिन इसकी शुरुआत मंत्री को फटकार लगाने के साथ हुई। चीफ जस्टिस बीआर गवई की अगुआई वाली बेंच ने कुंवर विजय शाह के बयान को गैरजिम्मेदाराना बताया।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|