Sexual violence against a horse in a horse riding academy in Nagpur Maharashtra 30 year old accused arrested महाराष्ट्र में घुड़ सवारी अकादमी में घोड़े के साथ यौन हिंसा, 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, Maharashtra Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Sexual violence against a horse in a horse riding academy in Nagpur Maharashtra 30 year old accused arrested

महाराष्ट्र में घुड़ सवारी अकादमी में घोड़े के साथ यौन हिंसा, 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस ने यहां पर एक व्यक्ति को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घोड़ों के साथ यौन हिंसा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तानSat, 24 May 2025 01:55 PM
share Share
Follow Us on
महाराष्ट्र में घुड़ सवारी अकादमी में घोड़े के साथ यौन हिंसा, 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Sexual violence against a horse: महाराष्ट्र के नागपुर में एक घुड़सवारी अकादमी में एक घोड़े के साथ यौन हिंसा की घटना सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने यौन हिंसा के आरोप में एक तीस वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक यह घटना 17 मई की रात गिट्टी खदान इलाके में स्थित नागपुर जिला घुड़सवारी संघ में हुई। कथित तौर पर सुरक्षा कर्मी ने आरोपी को परिसर में आते हुए देखा बाद में पुलिस को सूचित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि राइडिंग एकेडमी चलाने वाले शिकायतकर्ता के अनुसार, सुरक्षा कर्मी ने रात के समय अकादमी में एक व्यक्ति को घुसते हुए देखा। कुछ गड़बड़ लगने पर उसने इसके बारे में घुड़सवारी अकादमी के मालिक को सूचित किया। बाद में सीसीटीवी फुटेज में देखने पर आरोपी की हरकत का पता चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस अधिकारी के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी छोटा सुंदर खोबरागड़े घोड़ों में से एक के साथ यौन उत्पीड़न करते हुए देखा गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

नागपुर टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने न केवल घोड़े के साथ यौन उत्पीड़न किया बल्कि कुछ लोहे की रॉड को भी चुरा लिया। घटना के दौरान सुरक्षाकर्मी के चुप रहने के सवाल पर बताया गया कि उस दौरान सुरक्षाकर्मी अकेला था और आरोपी का बर्ताव बहुत ही खतरनाक लग रहा था। इसलिए उसने इस घटना को अकादमी मालिक और सुबह पुलिस को बताना उचित समझा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर काफी गुस्सा देखा जा रहा है।