Self styled preacher and pastor Bajinder Singh viral video showing him assaulting woman स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह का वीडियो वायरल, गोद में बच्चा ली महिला से मारपीट करता दिखा, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़Self styled preacher and pastor Bajinder Singh viral video showing him assaulting woman

स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह का वीडियो वायरल, गोद में बच्चा ली महिला से मारपीट करता दिखा

  • महिला उसके पास जाती है, तो वह उसे धक्का देने लगता है। तनाव बढ़ता जा रहा है और दोनों के बीच बहस तीखी होती जाती है। कार्यालय में मौजूद बाकी लोग उन्हें अलग करने की कोशिश करते हैं।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSun, 23 March 2025 05:14 PM
share Share
Follow Us on
स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह का वीडियो वायरल, गोद में बच्चा ली महिला से मारपीट करता दिखा

पंजाब के स्वयंभू ईसाई उपदेशक बजिंदर सिंह से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक महिला के साथ मारपीट करते हुए नजर आता है। वीडियो में दिख रहा है कि बजिदंर की ऑफिस में बच्चे के साथ एक महिला और कुछ लोग बैठे हुए हैं। पादरी को किसी बात पर गुस्सा आ जाता है और वह कागजों का ढेर महिला की ओर फेंक देता है। कुछ सेकंड बाद महिला उसके पास जाती है, तो वह उसे धक्का देने लगता है। तनाव बढ़ता जा रहा है और दोनों के बीच बहस तीखी होती जाती है। कार्यालय में मौजूद बाकी लोग उन्हें अलग करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, उन्हें इसमें बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिलती है।

ये भी पढ़ें:5 महिलाओं से रेप कर चुके थे ऑटो ड्राइवर भाई, इस डर से किसी ने नहीं खोला मुंह
ये भी पढ़ें:शादी का झांसा देकर लड़की का 2 साल तक रेप, युवक को उम्रकैद की सजा

वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर हंगामा मच गया। यूजर्स ने अपने गुस्से का इजहार किया है और स्वयंभू उपदेशक के खिलाफ ऐक्शन लेने की मांग की है। अभी तक इस मामले में स्वयंभू पादरी या पुलिस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब बजिंदर सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले की जांच चल रही है। 42 वर्षीय पादरी पर 28 फरवरी को 22 साल की महिला की शिकायत पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया था। इस मामले के बारे में पूछे जाने पर कपूरथला के सीनियर पुलिस अधीक्षक गौरव तूरा ने कहा कि जांच चल रही है। उन्होंने और कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।

पादरी पर गलत तरीके से छूने का आरोप

पुलिस ने बजिंदर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354A (यौन उत्पीड़न), 354D (पीछा करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि वह अपने माता-पिता के साथ अक्टूबर 2017 में सिंह के चर्च में जाने लगी थी। उसने आरोप लगाया कि पादरी ने उसका मोबाइल फोन नंबर ले लिया और उसे संदेश भेजने शुरू कर दिए। उसने यह भी कहा कि उसने अपने माता-पिता को इस बारे में नहीं बताया, क्योंकि वह पादरी से डरती थी। उसने 2022 से उसे रविवार को चर्च के एक कक्ष में अकेले बैठाया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब वह अकेली होती थी, तो पादरी उसे गले लगाता था और गलत तरीके से छूता था। उसने यह भी आरोप लगाया कि पादरी ने धमकी दी थी कि अगर उसने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो वह उसे और उसके परिवार के सदस्यों को खत्म कर देगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)