delhi foreign women bag looted after she came out from bank police nabbed all accused full details बैंक से बाहर निकलते ही विदेशी महिला से लूट, आरोपियों तक ऐसे पहुंची दिल्ली पुलिस, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi foreign women bag looted after she came out from bank police nabbed all accused full details

बैंक से बाहर निकलते ही विदेशी महिला से लूट, आरोपियों तक ऐसे पहुंची दिल्ली पुलिस

  • दिल्ली में एक विदेशी महिला से बैंक के बाहर लूट हो गई। महिला न्यूजीलैंड की है और वह बैंक से पैसे निकालकर बाहर निकल रही थी। बैग के साथ महिला को देख दो अज्ञात लोगों ने उसका बैग छीना और फरार हो गए।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, दिल्लीWed, 9 April 2025 03:28 PM
share Share
Follow Us on
बैंक से बाहर निकलते ही विदेशी महिला से लूट, आरोपियों तक ऐसे पहुंची दिल्ली पुलिस

दिल्ली में एक विदेशी महिला से बैंक के बाहर लूट हो गई। महिला न्यूजीलैंड की है और वह बैंक से पैसे निकालकर बाहर निकल रही थी। बैग के साथ महिला को देख दो अज्ञात लोगों ने उसका बैग छीना और फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज की मदद से दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों के पास से बैग भी बरामद कर लिया गया है।

डीसीपी,उत्तर पश्चिम दिल्ली,भीष्म सिंह ने बताया कि न्यूजीलैंड की एक महिला बैंक से पैसे निकालकर बाहर आ रही थी,तभी बाइक पर सवार दो लोगों ने उसका बैग छीन लिया। महिला ने मुझसे और मुख्यमंत्री से संपर्क किया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच के बाद आरोपियों को पकड़ लिया गया। उन्होंने बैग को राजौरी गार्डन नाले में फेंक दिया था, जिसे बरामद कर लिया गया है। बैग में दस्तावेज मिले हैं।

भीष्म सिंह ने आगे बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि उन्होंने बैग से पैसे और कड़े निकालने के बाद उसे नाले में फेंका था। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने अब राहत की सांस ली है और खुश है कि उसका बैग और बाकी सामान मिल गए। उन्होंने कहा कि ओवरसीज सिटीजन के दिमाग में रहता है कि इंडिया में क्राइम ज्यादा है,इस तरह की मदद से उनके अंदर बी आत्मविश्वास आता है।