delhi latest weather forecast rain thunderstorm likely on 29 may and 30th may imd Mausam news ब्रेक के बाद फिर बदलने वाला है दिल्ली का मौसम,दो दिन आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi latest weather forecast rain thunderstorm likely on 29 may and 30th may imd Mausam news

ब्रेक के बाद फिर बदलने वाला है दिल्ली का मौसम,दो दिन आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

Delhi Weather Today: 29 और 30 मई को दिल्लीवालों को आंधी-बारिश से रूबरू होना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार,इस बीच 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।

Utkarsh Gaharwar हिन्दुस्तान, दिल्लीWed, 28 May 2025 07:01 AM
share Share
Follow Us on
ब्रेक के बाद फिर बदलने वाला है दिल्ली का मौसम,दो दिन आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

Delhi Ka Mausam: राजधानी में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। 29 और 30 मई को दिल्लीवालों को आंधी-बारिश से रूबरू होना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार,इस बीच 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। गरज चमक के साथ अस्थाई रूप से हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो इस बीच तापमान में भी पांच से सात डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। 29 को अधिकतम तापमान 34 से 40 डिग्री सेल्सियस और 30 मई को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मंगलवार को सामान्य से कम तापमान होने पर भी लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 87 फीसदी और न्यूनतम 46 फीसदी दर्ज किया गया।

आज कैसा रहेगा मौसम?

आज की बात करें तो आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक देखने को मिल सकता है, बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री पर रह सकता है। दिल्लीवालों के लिए राहत की बात यह है कि आज हीटवेव को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

28 मई यानी आज के बाद आगे मौसम कैसा रहेगा,उसपर भी एक नजर मार लीजिए। 29 और 30 मई को मौसम करवट लेगा। 50 की स्पीड से हवाएं चलेंगी,आसमान में बादल छाने के साथ गरज-चमक और बारिश की भी संभावना है। इन दो दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री तो वहीं न्यूनतम घटकर 26 डिग्री पर आ सकता है। मौसम विभाग ने इन दो दिन येलो अलर्ट घोषित किया है। 31 मई से लेकर 2 जून के बीच हल्की बूंदाबांदी हो सकती है,बाकी मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक जा सकता है।