delhi mausam heatwave conditions for 3 days temperature will rise to 43 degrees दिल्ली में आज से गर्मी बरपाएगी कहर, अगले 3 दिन लू का येलो अलर्ट; 43 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi mausam heatwave conditions for 3 days temperature will rise to 43 degrees

दिल्ली में आज से गर्मी बरपाएगी कहर, अगले 3 दिन लू का येलो अलर्ट; 43 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

Delhi Weather: दिल्ली में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में बुधवार को तेज धूप और झुलसाने वाली हवा से हलकान रही। दिल्ली के रिज और आयानगर जैसे मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 24 April 2025 06:33 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में आज से गर्मी बरपाएगी कहर, अगले 3 दिन लू का येलो अलर्ट; 43 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

Delhi Weather: दिल्ली में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में बुधवार को तेज धूप और झुलसाने वाली हवा से हलकान रही। दिल्ली के रिज और आयानगर जैसे मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा होगा। शुक्रवार और शनिवार के लिए मौसम विभाग ने लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

अब तेजी से बढ़ेगा तापमान

मौसम के अलग-अलग कारकों की वजह से दिल्ली के लोगों को इस बार सामान्य से ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों का भी अहसास हुआ। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब दिल्ली के तापमान में तेजी से इजाफा होगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान हवा की गति दस से बीस किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।

तीन दिन हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को आसमान साफ ​​रहने और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। विभाग ने गुरुवार से शनिवार तक तीन दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा, "अगले पांच दिनों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। 24-26 अप्रैल के दौरान तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में यह सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहेगा।"

तीन सालों में सबसे ज्यादा प्रदूषित है इस बार अप्रैल

दिल्लीवाले इस बार न सिर्फ सामान्य से ज्यादा गर्मी का सामना कर रहे हैं, बल्कि तीन वर्षों में इस बार का अप्रैल भी सबसे ज्यादा प्रदूषित है। अभी तक अप्रैल के 14 दिन में हवा खराब श्रेणी में रही है। इस बीच, बुधवार को भी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में रहा। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में 14 दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से ऊपर यानी खराब श्रेणी में रहा। 2022 के बाद इस बार अप्रैल के महीने में सबसे ज्यादा प्रदूषण है। 2024 में पूरे अप्रैल में ऐसे दिनों की संख्या सात रही थी।