दिल्ली-NCR के लिए येलो अलर्ट जारी; पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम; जानें IMD का ताजा अपडेट
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। मौसम विभाग ने रविवार को भी आंधी चलने और हल्की बारिश होने की भविष्यवाणी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। मौसम विभाग ने रविवार को भी आंधी चलने और हल्की बारिश होने की भविष्यवाणी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में शनिवार देर रात हुई बारिश की वजह से रविवार को अधिकतम तापमान गिरकर 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मौसम विभाग की माने तो सोमवार और मंगलवार को छोड़कर बुधवार से शनिवार तक हल्की बारिश और करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गरज के साथ छीटें पड़ने और 50 किलोमीटर की प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम 19 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
वहीं, सोमवार और मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकि बारिश और तेज हवा चलने का कोई पूर्वानुमान नहीं है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बुधवार से शनिवार तक हल्की बारिश और तेज हवा चलने की भविष्यवाणी की है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा से 50 किमी प्रति घंटा रह सकता है। हालांकि इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 से 39 और न्यूनतम 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
गुरुवार को अधिकतम तापमान थोड़ा बढ़कर 38 से 40 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की आशंका नहीं है। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं देखा जाएगा जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान गिरकर 36 से 38 और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है।
मध्यम श्रेणी में रही वायु गुणवत्ता
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार शाम 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 141 के साथ मध्यम श्रेणी में रही। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।