delhi weather news minimum temperature rise to 25 degree Celsius heatwave latest Mausam news imd दिन के बाद अब रातें भी होने लगीं गर्म, दिल्ली में 25 डिग्री रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम पारा, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi weather news minimum temperature rise to 25 degree Celsius heatwave latest Mausam news imd

दिन के बाद अब रातें भी होने लगीं गर्म, दिल्ली में 25 डिग्री रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम पारा

  • दिल्ली में अब गर्मी अपने शबाब पर आ रही है। दिन के बाद अब रात में घरों के ऐसी चालू हो गए हैं। दिन में अधिकतम पारा 40 को पार कर रहा है तो वहीं रातें भी अब गर्म होने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली, पीटीआईWed, 9 April 2025 10:32 AM
share Share
Follow Us on
दिन के बाद अब रातें भी होने लगीं गर्म, दिल्ली में 25 डिग्री रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम पारा

दिल्ली में अब गर्मी अपने शबाब पर आ रही है। दिन के बाद अब रात में घरों के ऐसी चालू हो गए हैं। दिन में अधिकतम पारा 40 को पार कर रहा है तो वहीं रातें भी अब गर्म होने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। न्यूनतम पारा 25 डिग्री को पार कर गया। अप्रैल के पहले हफ्ते में गर्मी का यह रूप देख लोग टेंशन में आ गए हैं।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

आज की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम पारा 41 तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक जाएगा। मौसम विभाग ने हीट वेव और रातें गर्म रहने की बात कही है। 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक की बात करें तो अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम पारा 22 डिग्री तक जाएगा। इस बीच लू नहीं चलेगी जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। आंशिक बादल छाए रहेंगे।

इन दो दिन बारिश का भी अलर्ट

दिल्ली में हल्की बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। 10 और 11 अप्रैल को बादल छाने के साथ गरज,बरस की भी भविष्यवाणी की गई है। सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 51 प्रतिशत थी। सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 233 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।