delhi weather update temperature rise heatwave alert imd latest Mausam news दिल्ली में फिर बढ़ेंगे गर्मी के तेवर, पांच दिन तेजी से चढ़ेगा पारा,लू नहीं चलेगी, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi weather update temperature rise heatwave alert imd latest Mausam news

दिल्ली में फिर बढ़ेंगे गर्मी के तेवर, पांच दिन तेजी से चढ़ेगा पारा,लू नहीं चलेगी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन पारा चढ़ने के आसार है,लेकिन लू नहीं चलेगी। पिछले साल 16 मई के बाद राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया था।

Utkarsh Gaharwar हिन्दुस्तान, दिल्लीWed, 14 May 2025 05:12 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में फिर बढ़ेंगे गर्मी के तेवर, पांच दिन तेजी से चढ़ेगा पारा,लू नहीं चलेगी

Delhi Weather:राजधानी में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मई में पहली बार मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिन पारा चढ़ने के आसार है,लेकिन लू नहीं चलेगी। पिछले साल 16 मई के बाद राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया था। राजधानी में मंगलवार को दिन में तेज धूप और उमस के बाद शाम को तेज हवा और हल्की बारिश राहत बनकर आई। मौसम विभाग ने दोपहर बाद राजधानी के मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था। शाम चार बजे के बाद दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक भी जा सकता है, लेकिन लू की स्थिति नहीं होगी। विभाग ने अगले कुछ दिन अधिकतम तापमान में वृद्धि के बीच भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। 16 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन इस बीच 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पीतमपुरा में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। तापमान अधिक होने के बाद भी विभाग ने उष्ण लहर की स्थिति (लू) का अलर्ट जारी नहीं किया है। विभाग का कहना है कि 19 मई तक लू नहीं चलने की संभावना है।

यहां हाई रहा पारा

मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से .7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज है, जबकि न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। राजधानी में सबसे अधिक बारिश पालम में 5.6 मिमी. दर्ज की गई। हालांकि, सफदरजंग में .2 मिमी, रिज में 2 मिमी, पीतमपुरा में 4 मिमी, राजघाट में 1 मिमी सहित अन्य इलाकों में बारिश दर्ज की गई।