Faridabad Court Sentences Man to 5 Years for Attempted Rape of Woman दुष्कर्म का प्रयास करने पर पांच साल की कैद, Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsFaridabad Court Sentences Man to 5 Years for Attempted Rape of Woman

दुष्कर्म का प्रयास करने पर पांच साल की कैद

फरीदाबाद में एक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने एक युवक को महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास के लिए पांच वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। आरोपी ने पीड़ित महिला से उसके पति की जमानत कराने का झांसा देकर पैसे लिए और...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादFri, 23 May 2025 12:17 AM
share Share
Follow Us on
दुष्कर्म का प्रयास करने पर पांच साल की कैद

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्योति लांबा की अदालत ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक को पांच वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने यह फैसला गुरुवार को सुनाया। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर राज ठाकुर नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने यह मामला 14 अप्रैल वर्ष 2022 को दर्ज किया था। पीड़ित ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था कि उसका पति जेल में बंद था। आरोपी ने उसके पति की जमानत करने का झांसा देकर उससे 20 हजार रुपये ले लिए और वकील से मिलाने की कहकर उसे होटल ले गया था।

वहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। इसके बाद भी आरोपी ने उसके परिजनों को इस बारे में बताने की कहकर 30 हजार रुपये की मांग की थी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता ने बताया कि इस मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी करार देकर पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।