Murder Mystery Unfolds Body Found in Yamuna River Sparks Investigation युवक की हत्या कर शव यमुना में फेंका , Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsMurder Mystery Unfolds Body Found in Yamuna River Sparks Investigation

युवक की हत्या कर शव यमुना में फेंका

पलवल में यमुना नदी में एक युवक का शव मिला है, जिसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि हुई है। युवक के शव को नदी में फेंका गया था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और शव की पहचान...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादMon, 14 April 2025 12:06 AM
share Share
Follow Us on
युवक की हत्या कर शव यमुना में फेंका

पलवल। यमुना में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि युवक की हत्या कर शव को यमुना में फेंका गया था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हसनपुर थाना प्रभारी मलखान सिंह के अनुसार, अतवा गांव निवासी फिरोज ने बताया कि वह घर से किसी काम से नदी के किनारे अतवा के बांध के नजदीक गया था। तभी यमुना में एक युवक का शव उतराता हुआ देखा। शव सड़ी हालत में था, जिससे उसका चेहरा भी दिखाई नहीं दे रहा था। अज्ञात युवक के शव को देखकर उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी। हसनपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो युवक के पास कपड़ों में कोई कागजात भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को यमुना में फेंका गया है। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे है ताकि, हत्या के कारणों व आरोपियों के बारे में जानकारी मिल सके। वहीं इसके संबंध में जिले के थानों के साथ-साथ आसपास के जिलों और प्रदेश के थानों को भी शव मिलने की सूचना दे दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।