विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुरादनगर में विधायक अजीतपाल त्यागी और ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी ने सोमवार को दस नई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और नवजातों का अन्नप्राशन भी...

मुरादनगर। विधायक अजीतपाल त्यागी व ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी ने सोमवार को ब्लाक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त दस आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिए। बाल विकास परियोजना के तहत मुख्यालय के अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद विधायक अजीतपाल त्यागी ने आंगनबाड़ी पद पर चयनित हुईं दस महिलाओं को नियुक्त पत्र सौंपे। कार्यक्रम में दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म संपन्न कराई गई। इसके अलावा दो नवजातों का अन्नप्राशन कराया गया। विधायक ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उन्हें सत्यनिष्ठा पूर्व कार्य करने का संदेश दिया।
ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी ने विभाग में संचालित अन्य योजनाये जैसे पोषाहार वितरण, हाट कुक मील ,आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाले 3-6 वर्ष के बच्चों की शिक्षा पर चर्चा की। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी शिवानी गुप्ता, एडीओ पंचायत अमित कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।