Government Outreach Village and Ward Campaign Highlights Achievements and Welfare Schemes चौपाल में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsGovernment Outreach Village and Ward Campaign Highlights Achievements and Welfare Schemes

चौपाल में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

लोनी में सांसद और राज्य मंत्री ने 'गांव चलो-वार्ड चलो' अभियान के तहत चौपाल लगाई। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला और आयुष्मान भारत के लाभों के बारे में बताया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSat, 12 April 2025 09:40 PM
share Share
Follow Us on
चौपाल में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

लोनी। सांसद और राज्यमंत्री ने गांव चलो-वार्ड चलो अभियान के तहत शनिवार को पाबी सादकपुर में चौपाल लगाई। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया गया। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप और सांसद अतुल गर्ग ने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। सांसद ने बताया कि केंद्र की प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला, आयुष्मान भारत योजनाओं से गरीबों, पिछड़ों को लाभ मिला है। केंद्र सरकार ने किसानों, नौजवानों और व्यापारियों के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, विद्युत और कानून व्यवस्था में सुधार किए हैं। सांसद ने लोगों की समस्या सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। मौके पर जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह, सुदेश भारद्वाज, प्रविंद्र चौधरी, धजय खारी, आकाश गौतम, मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।