Modern College Celebrates Annual Fest Nav Utkarsh 2025 with Star Night Performances शंकर साहनी के गीतों पर झूमे छात्र, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsModern College Celebrates Annual Fest Nav Utkarsh 2025 with Star Night Performances

शंकर साहनी के गीतों पर झूमे छात्र

ट्रांस हिंडन के मोहन नगर स्थित मॉडर्न कॉलेज में वार्षिकोत्सव नव उत्कर्ष 2025 का समापन हुआ। स्टार नाइट में शंकर साहनी और आलोक कुमार ने गीत प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने भाग लिया, जिसमें...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSun, 13 April 2025 07:56 PM
share Share
Follow Us on
शंकर साहनी के गीतों पर झूमे छात्र

ट्रांस हिंडन। मोहन नगर स्थित मॉडर्न कॉलेज में चल रहे वार्षिकोत्सव नव उत्कर्ष 2025 का समापन रविवार को हुआ। दूसरे दिन स्टार नाइट में मशहूर गायक शंकर साहनी और आलोक कुमार ने अपने गीतों से समा बांधा। छात्र-छात्रा देर रात तक गानों पर झूमे। इससे पहले रविवार को कॉलेज में महाविद्यालय स्तर पर गायन, शतरंज, ट्रेजर हंट, बिजनेस प्लान समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं। छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने पुरस्कृत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।