Modern College Launches Nav Utkarsh 2025 Cultural Festival मॉडर्न कॉलेज में वार्षिकोत्सव का आगाज, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsModern College Launches Nav Utkarsh 2025 Cultural Festival

मॉडर्न कॉलेज में वार्षिकोत्सव का आगाज

ट्रांस हिंडन के मोहन नगर स्थित मॉडर्न कॉलेज में 'नव उत्कर्ष 2025' वार्षिकोत्सव का उद्घाटन शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि प्रोफेसर अखिलेश मिश्रा और अन्य ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSat, 12 April 2025 07:39 PM
share Share
Follow Us on
मॉडर्न कॉलेज में वार्षिकोत्सव का आगाज

ट्रांस हिंडन। मोहन नगर स्थित मॉडर्न कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ''नव उत्कर्ष 2025'' का शनिवार को आगाज हुआ। मुख्य अतिथि प्रोफेसर अखिलेश मिश्रा, विनीत गोयल व डां. निशा सिंह ने सरस्वती वंदना के साथ द्वीप प्रज्वलित कर शुरुआत की। प्राचार्य डॉ. निशा सिंह ने बताया कि वार्षिकोत्सव की थीम भारत की विरासत की कलात्मक अभिव्यक्तियां है। पहले दिन एकल गायन, रंगोली, शतरंज, फोटोग्राफी समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। प्रतिभागियों ने अत्यंत जोश व उत्साह के साथ अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।