किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले दो गिरफ्तार
लोनी में किशोरी के अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के बयान के बाद पाक्सो एक्ट की धाराएँ बढ़ाई गईं। आरोपियों ने किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने और...

लोनी। थाना लोनी पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाले व्यक्ति ने दो युवकों पर बेटी का बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया था। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सोमवार रात दोनों आरोपी अर्श उर्फ एश व सरफराज निवासी राशिद अली गेट को बंथला फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने भाई की सहायता से किशोरी को ले जाना और दुष्कर्म करना स्वीकार किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।