Youth Clash in Ghaziabad Leads to Gunfire Incident Four Named in FIR झगड़े के बाद युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई , Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsYouth Clash in Ghaziabad Leads to Gunfire Incident Four Named in FIR

झगड़े के बाद युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई 

गाजियाबाद के विजयनगर में भीमाबाई अंबेडकर पार्क के पास युवकों के दो गुटों में विवाद हुआ। इस दौरान हवाई फायरिंग से दहशत फैल गई। पुलिस ने चार नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना का...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादTue, 8 April 2025 06:58 PM
share Share
Follow Us on
झगड़े के बाद युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई 

गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में भीमाबाई अंबेडकर पार्क के पास दो गुट के युवकों में विवाद हो गया। इस दौरान हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार नामजद तथा अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। विजयनगर थाने में तैनात उप निरीक्षक सचिन कुमार ने विकास कुमार उर्फ बाबी निवासी माता कॉलोनी विजयनगर के अलावा टीटू, आकाश बिहारी, अमन व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उप निरीक्षक के मुताबिक सोशल मीडिया पर सात अप्रैल की रात एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसकी छानबीन की गई तो पता चला कि वीडियो में दिख रही घटना छह अप्रैल की रात 11 बजे के आसपास प्रताप विहार स्थित भीमाबाई अंबेडकर पार्क शौचालय के पास की है। जिसमें कुछ युवक भागते हुए हवाई फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इस संबंध में आसपास के लोगों से वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कराई गई तो उन्होंने आरोपियों के नाम बताए। साथ ही यह भी बताया कि युवकों में आपस में मारपीट और गाली-गलौज भी हुई थी। इसके बाद आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई और फरार हो गए। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी का कहना है कि उप निरीक्षक की शिकायत पर चार अनाज और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।