Miffed lover on run after bludgeoning husband to death in Delhi nabbed in UP महिला ने संबंध रखने से इनकार किया तो उसके पति को मार डाला, UP से पकड़ा गया आरोपी, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsMiffed lover on run after bludgeoning husband to death in Delhi nabbed in UP

महिला ने संबंध रखने से इनकार किया तो उसके पति को मार डाला, UP से पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने संबंध रखने से इनकार कर दिया तो उसने उसके पति को मार डाला। घटना के बाद आरोपी दिल्ली छोड़कर फरार हो गया था। आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Subodh Kumar Mishra पीटीआई, नई दिल्लीSun, 25 May 2025 04:05 PM
share Share
Follow Us on
महिला ने संबंध रखने से इनकार किया तो उसके पति को मार डाला, UP से पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने संबंध रखने से इनकार कर दिया तो उसने उसके पति को मार डाला। घटना के बाद आरोपी दिल्ली छोड़कर फरार हो गया था। आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने रविवार को बताया कि दिल्ली में एक दंपति पर कथित तौर पर हमला कर पति की हत्या करने और पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने वाले आदमी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली के मूल निवासी अखिलेश को किशनगढ़ थाना और दक्षिण-पश्चिम जिले के विशेष सेल की एक संयुक्त टीम ने उसे खोज निकाला। रायबरेली और महाराजगंज में कई जगह छापेमारी करने के बाद उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी।

पुलिस ने बताया कि 21 मई की रात को 45 साल के अशोक कुमार की दक्षिणी दिल्ली के कटवारिया सराय में उनके घर में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने उनकी पत्नी को बेहोशी की हालत में पाया। उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। मूलरूप से झांसी के रहने वाले दंपति आईआईटी दिल्ली में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते थे। बाद में उनकी बेटी काजल ने उनकी पहचान की।

जांच में पता चला कि अखिलेश अक्सर महिला के घर जाता था और संभवतः उसके साथ संबंध भी रखता था। इससे महिला का पति काफी परेशान था। पुलिस ने बताया कि अखिलेश ने कबूल किया कि महिला द्वारा संबंध रखने से इनकार किए जाने और उसके पति द्वारा दूर रहने की चेतावनी दिए जाने के बाद उसने हथौड़े से दोनों पर हमला किया। भागने के दौरान अखिलेश उत्तर प्रदेश में अपना ठिकाना बदलता रहा। आखिरकार उसे रायबरेली से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हथौड़ा बरामद कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।