Anurag Kashyap Faces Legal Action for Offensive Remarks Against Brahmins फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ आनंद विहार थाने में शिकायत दर्ज, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAnurag Kashyap Faces Legal Action for Offensive Remarks Against Brahmins

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ आनंद विहार थाने में शिकायत दर्ज

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ शाहदरा जिले के आनन्द विहार थाने में शिकायत दर्ज की गई है। उन पर सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। उनकी टिप्पणी के खिलाफ देशभर में...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 21 April 2025 05:37 PM
share Share
Follow Us on
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ आनंद विहार थाने में शिकायत दर्ज

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ शाहदरा जिले के आनन्द विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। उनके खिलाफ ब्राह्मणों को लेकर सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है जिसके लिए देशभर में उनका विरोध किया जा रहा है। आनंद विहार पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद इसे जांच के लिए साइबर सेल को भेज दिया है। इससे पहले उनके खिलाफ जिले के गांधी नगर थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। दिल्ली के आनन्द विहार इलाके में ब्राह्मण समाज के लोगों ने कश्यप द्वारा की गई टिप्पणी पर रोष जताया है। इसके साथ ही स्थानीय भाजपा नेता सचिन शर्मा, रविंद्र शर्मा, अधिवक्ता अमन गौड़, राहुल शर्मा, तरुण शर्मा, अमन शर्मा ने मिलकर निर्देशक के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई करने की अपील भी की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।