पृथ्वी दिवस पर ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चला
दुमका के एएन कॉलेज के इको क्लब ने विश्व पृथ्वी दिवस पर ग्रामीणों के बीच पर्यावरण और जैव विविधता संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाया। क्लब के कोऑर्डिनेटर डॉ. अमर नाथ सिंह ने कहा कि हम पर्यावरण संरक्षण...

दुमका। एएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह के निर्देश पर कॉलेज स्तर पर गठित पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण को समर्पित इको क्लब ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण हेतु आस पास के ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया l इस अवसर पर उपस्थित इको क्लब वालंटियर्स और स्थानीय ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए क्लब के कोऑर्डिनेटर एवं झारखण्ड बायोडाइवर्सिटी बोर्ड के सदस्य डॉ. अमर नाथ सिंह ने कहा की आज हम पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं साथ ही हम भविष्य के नौनिहालो को भी काफी हद तक जागरूक करने में सफल हो पाये हैं l
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।