Assam Board Cancels Class 11 Exams Due to Paper Leak पेपर लीक के बाद 11वीं की परीक्षा रद्द, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAssam Board Cancels Class 11 Exams Due to Paper Leak

पेपर लीक के बाद 11वीं की परीक्षा रद्द

गुवाहटी में असम प्रदेश बोर्ड की कक्षा 11 की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने बताया कि कई विषयों के पेपर लीक होने के कारण यह निर्णय लिया गया। परीक्षाएं 6 मार्च से 29 मार्च तक...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 23 March 2025 09:19 PM
share Share
Follow Us on
पेपर लीक के बाद 11वीं की परीक्षा रद्द

गुवाहटी, एजेंसी पेपर लीक होने के बाद असम प्रदेश बोर्ड की कक्षा 11 की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।

शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने यह जानकार दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश बोर्ड की 11वीं कक्षा की परीक्षा में कई पेपर लीक होने की खबरें मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है। पेपर लीक को ध्यान में रखते हुए सभी 36 विषयों की परीक्षाएं रद्द की गई हैं। बोर्ड की 11 वीं कक्षा की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थीं और 29 मार्च तक होनी थीं। लेकिन कई स्कूलों में गणित का पेपर लीक होने के चलते अब इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। नया परीक्षा कार्यक्रम जल्दी ही घोषित किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।