दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई की छापेमारी राजनीति से प्रेरित : संजय सिंह
नई दिल्ली में, सांसद संजय सिंह ने सीबीआई द्वारा आप नेता दुर्गेश पाठक के घर पर छापेमारी को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि पाठक गुजरात में पार्टी को मजबूत कर रहे हैं और यह छापेमारी भाजपा...

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आप के वरिष्ठ नेता एवं गुजरात के सह प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई की छापेमारी पर सांसद संजय सिंह ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। संजय सिंह ने कहा कि दुर्गेश पाठक गुजरात के सह प्रभारी बनाए गए हैं। वह गुजरात में पार्टी को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। इसलिए उनके घर पर यह छापेमारी की गई है। सांसद ने कहा कि भाजपा की ओर से पहले भी ऐसे कदम उठाए गए हैं। पार्टी के बड़े नेताओं को जेल में डाला गया। सांसदों से लेकर विधायकों तक पर फर्जी केस किए गए। दिल्ली से लेकर पंजाब तक दबाव बनाने के लिए छापे मरवाए, लेकिन हर हालात में आप उनके खिलाफ लड़ती रही है। संजय सिंह ने कहा कि गुजरात में पिछले विधानसभा चुनाव में आप को 14 फीसदी वोट मिले थे। उनके पांच विधायक गुजरात विधानसभा में हैं। दुर्गेश पाठक ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जैसे ही वहां बैठक करना शुरू किया, उन पर दबाव बनाने के लिए यह छापा मारा गया है। गुजरात में भाजपा को हार की आशंका हो रही है, इसलिए दुर्गेश पाठक को धमकाने के इरादे से सीबीआई ने छापा मारा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।