Congress Questions SEBI on Insider Trading Allegations Against Pranav Adani प्रणव अदाणी के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी सेबी : कांग्रेस, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCongress Questions SEBI on Insider Trading Allegations Against Pranav Adani

प्रणव अदाणी के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी सेबी : कांग्रेस

- गौतम अदाणी भतीजे पर गोपनीय जानकारी साझा कर इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 3 May 2025 10:30 PM
share Share
Follow Us on
प्रणव अदाणी के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी सेबी : कांग्रेस

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस ने उद्योगपति गौतम अदाणी के भतीजे प्रणव अदाणी के खिलाफ इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोपों पर शनिवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को घेरा। उसने पूछा कि क्या इस मामले में सेबी पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रणव पर मुकदमा चलाएगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि प्रणव ने अपने रिश्तेदार के साथ अप्रकाशित गोपनीय वित्तीय जानकारी साझा की, जिसके चलते 90 लाख रुपये का गलत लाभ हुआ। अपने आरोपों को लेकर रमेश ने एक खबर का हवाला दिया। खबर के अनुसार प्रणव ने मई 2021 में अडानी ग्रीन की एसबी एनर्जी खरीदने की गुप्त जानकारी को लीक किया था।

उन्होंने यह जानकारी अपने रिश्तेदार कुणाल शाह और उनके भाई नृपाल शाह से साझा की थी। हालांकि, प्रणव ने दावा किया है कि उन्होंने किसी प्रतिभूति कानून का उल्लंघन नहीं किया। रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि देश की जनता अब भी इंतजार कर रही है कि सेबी अदाणी समूह के खिलाफ 24 मामलों में प्रतिभूति कानूनों के उल्लंघन की जांच पूरी करे। कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिंडनबर्ग खुलासों के बाद सेबी को जांच पूरी करने का निर्देश दिए 26 महीने बीत चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।