मच्छर का लार्वा मिलने पर पांच हजार चालान काटे
नई दिल्ली में नगर निगम ने मौसम में बदलाव के बीच मच्छर प्रजनन और लार्वा को नियंत्रित करने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम की टीम ने 5,000 चालान काटे हैं और 55% घरों में मच्छरों के लार्वा पाए गए हैं। 1...

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम में आए बदलाव के बीच नगर निगम ने दिल्ली में मच्छर प्रजनन और लार्वा को नियंत्रित करने की तैयारियां शुरू कर दी है। निगम की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। निगम की टीम मई में अब तक पानी जमा होने और मच्छर का लार्वा मिलने पर पांच हजार से अधिक चालान काट चुकी है। उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए मल्टी टास्क स्टाफ और डीबीसी कर्मचारियों को सभी जोन में निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक कि जांच में 55 फीसदी से अधिक लोगों के घरों में कूलर, पौधों के गमलों, चिड़ियादानी, टंकियों के पास जमे पानी में मच्छरों के लार्वा मिले हैं।
इसके तहत कई लोगों के चालान काटे गए। लोगों पर 500 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया गया है। अब तक एक लाख घरों की जांच की गई है। इसके अलावा सभी 12 जोन में 440 से अधिक अस्पतालों, 550 सरकारी कार्यालयों और 183 निजी कार्यालयों, 137 पुलिस स्टेशनों के मालखानों में मच्छर प्रजनन की जांच की गई है। एक हजार स्थानों पर मच्छर प्रजनन मिलने पर उसे नष्ट किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।