Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Municipal Corporation to Clean Historical Sites Regularly and Build New Toilets
ऐतिहासिक स्थलों की नियमित सफाई करेगा निगम
दिल्ली नगर निगम प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों जैसे लाल किला, कुतुब मीनार और हुमायूं के मकबरे की नियमित सफाई करेगा। सफाई निरीक्षकों और कर्मचारियों की टीमें तैनात की जाएंगी। इसके अलावा, निगम नए सार्वजनिक...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 12 April 2025 09:25 PM

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों की नियमित सफाई करेगा। इसके लिए सफाई निरीक्षकों, कर्मचारियों की टीमें भी तैनात की गई हैं। साथ ही लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, पुराना किला जैसे ऐतिहासिक स्थलों के आसपास नए शौचालयों के निर्माण की योजना भी निगम ने बनाई है। इससे पूर्व निगम के समक्ष कई बार इन स्थलों के परिसर में नए शौचालय के निर्माण का प्रस्ताव लोग भेज चुके हैं। अब निगम इन स्थलों के आसपास नए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।