Delhi University Launches Dialogue Series on Global Challenges Featuring BJP and TMC Leaders बदलती विश्व व्यवस्था को लेकर सेंट स्टीफंस ने शुरू किया दीनबंधु संवाद, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi University Launches Dialogue Series on Global Challenges Featuring BJP and TMC Leaders

बदलती विश्व व्यवस्था को लेकर सेंट स्टीफंस ने शुरू किया दीनबंधु संवाद

दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े सेंट स्टीफंस कॉलेज में दीनबंधु एंड्रूज संवाद श्रृंखला का आयोजन 21-22 अप्रैल को होगा। इसमें भाजपा उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा सहित कई प्रमुख नेता...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 19 April 2025 08:02 PM
share Share
Follow Us on
बदलती विश्व व्यवस्था को लेकर सेंट स्टीफंस ने शुरू किया दीनबंधु संवाद

- भाजपा उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा सहित कई लोग लेंगे हिस्सा नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट स्टीफंस कॉलेज अपने कॉलेज के संस्थापकों में से एक दीनबंधु एंड्रयूज के नाम पर पहली बार संवाद श्रृंखला शुरू करने जा रहा है। इसके बारे में प्रेसवार्ता कर कॉलेज के डीन एकेडमिक डा.मलय नीरव ने बताया कि बदलती हुई विश्व व्यवस्था के बीच नई चुनौतियों और व्यापक समाधान को ध्यान में रखते हुए पहली बार यह संवाद श्रृंखला कॉलेज में होने जा रही है। आज विश्व के सामने कई चुनौतियां हैं, राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक हमारी कोशिश डीयू और उससे संबद्ध कॉलेजों के प्रिंसिपल और छात्र इसमें हिस्सा लें। हमने सभी कॉलेज के प्रिंसिपल और उनके द्वारा चुने गए 10 छात्रों को भी आमंत्रित किया है। यह आयोजन 21 और 22 अप्रैल को कॉलेज सभागार में ही होगा।

डा.मलय नीरव ने बताया कि यह आयोजन कॉलेज के स्टूडेंट्स यूनियन के साथ मिलकर हो रहा है। इसमें भाजपा उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा,

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा, आरजेडी सांसद मनोज झा, जी-20 शेरपा अमिताभ कांत सहित कई लोग अपने विचार रखेंगे। यह कोई पैनल डिस्कशन नहीं है बल्कि हर वक्ता जब अपनी बात पूरी कर लेगा तो छात्र उनसे संवाद करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष का दीनबंधु एंड्रूज संवाद का विषय वैश्विकता के बदलते स्वरूपों की विवेचना का एक प्रयास है जो एक नए विश्व व्यवस्था के उभरते संकेतों पर सवाल उठाता है। दो दिनों तक, यह आयोजन कई समसामयिक विषयों पर गंभीर विमर्श का मंच बनेगा। यहां पर पर्यावरण और सामाजिक न्याय, वैश्विक दक्षिण की राजनीति, प्रवासन की राजनीति, राष्ट्र निर्माण, और कृत्रिम बुद्धिमत्ता द्वारा जनित नैतिक द्वंद सहित तमाम विषयों पर चर्चा होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।