Delhi Weather Alert Relief from Heat with Rain and Wind Forecasted मौसम का मिजाज : हल्की बूंदाबांदी झुलसाने वाली गर्मी से राहत देगी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Weather Alert Relief from Heat with Rain and Wind Forecasted

मौसम का मिजाज : हल्की बूंदाबांदी झुलसाने वाली गर्मी से राहत देगी

दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। अगले तीन दिनों में तेज हवा और बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 30 April 2025 09:26 PM
share Share
Follow Us on
मौसम का मिजाज : हल्की बूंदाबांदी झुलसाने वाली गर्मी से राहत देगी

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के लोगों को अब झुलसाने वाली तपिश भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम में होने वाले बदलावों के चलते अगले तीन दिनों के बीच दिल्ली में तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप और तीखी हो गई। हालांकि, दक्षिण पूर्वी हवा के चलते मौसम में नमी की मात्रा पहले से ज्यादा है। इसके चलते तापमान में तेजी से इजाफा नहीं हुआ।

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। आर्द्रता का स्तर 61 से 36 फीसदी तक रहा। हवा की रफ्तार बढ़ेगी मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहने की संभावना है। कहीं-कहीं हवा की अधिकतम गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंचने के आसार हैं। पारा गिरने की संभावना गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। इसके बाद भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। इससे अगले सप्ताह तक झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। येलो अलर्ट जारी तेज हवा और बारिश की संभावना के चलते मौसम विभाग ने तीन दिनों के येलो अलर्ट जारी किया है। ता दें कि येलो अलर्ट मौसम बिगड़ने की संभावना को देखते हुए जारी किया जाता है। इसके तहत लोगों को लगातार अपडेट लेने की सलाह दी जाती है। हवा की गुणवत्ता में सुधार मौसम में हुए बदलाव का असर हवा की गुणवत्ता पर भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 198 अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता के स्तर में और सुधार होने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।