चलते-चलते : 12000 साल पुराना पिरामिड मिला
जापान के समुद्र में एक बड़ा पत्थर का ढांचा मिला है, जो पिरामिड जैसा दिखता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह ढांचा लगभग 12,000 साल पुराना है और कुछ का मानना है कि इसे इंसानों ने बनाया, जबकि अन्य इसे...

टोक्यो, एजेंसी। जापान के पास समुद्र के नीचे एक बहुत बड़ा पत्थर का ढांचा मिला है। यह देखने में पिरामिड जैसा लगता है, लेकिन यह पानी के अंदर है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पत्थर लगभग 12,000 साल पुराना है। कुछ वैज्ञानिकों को लगता है कि यह ढांचा इंसानों ने ही बनाया होगा, क्योंकि इसमें सीढ़ियां और तराशे हुए पत्थर दिखते हैं। यह अटलांटिक जैसी किसी खोई हुई दुनिया की कहानी जैसा है।
लेकिन कुछ दूसरे वैज्ञानिक कहते हैं कि यह पत्थर का ढांचा शायद कुदरती तौर पर ही ऐसा बन होगा, जैसे पहाड़ या चट्टानें बनती हैं। वे कहते हैं कि पानी और लहरों ने इसे ऐसा आकार दे दिया होगा। अभी इस पर बहस चल रही है कि यह ढांचा इंसानों ने बनाया है या कुदरती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।