Himachal Congress Postpones Rally After Terror Attack on Tourists in Pahalgam हमले के बाद हिमाचल में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली स्थगित, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsHimachal Congress Postpones Rally After Terror Attack on Tourists in Pahalgam

हमले के बाद हिमाचल में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली स्थगित

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद 26 अप्रैल को होने वाली अपनी राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली को स्थगित कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 24 April 2025 07:37 PM
share Share
Follow Us on
हमले के बाद हिमाचल में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली स्थगित

शिमला, एजेंसी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद गुरुवार को शिमला में 26 अप्रैल को होने वाली अपनी राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली स्थगित कर दी। हमले के बाद हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है और सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने गुरुवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि हालिया हमले के मद्देनजर अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों के सम्मान में रैली स्थगित कर दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।