हज के प्रभावी प्रबंधन के लिए 620 प्रतिनियुक्तिकर्ता चुने गए
भारतीय सरकार ने सऊदी अरब में हज यात्रियों की सेवा के लिए 620 हज प्रतिनियुक्तिकर्ताओं का चयन किया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कहा कि इनमें 266 प्रशासनिक और 354 स्वास्थ्य सेवा...

नई दिल्ली, एजेंसी भारतीय हज यात्रियों की सेवा व सऊदी अरब में यात्रा के प्रभावी प्रबंधन के लिए सरकार ने 620 हज प्रतिनियुक्तिकर्ताओं का चयन किया है।
केंद्रीय अल्पसंख्यक राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने यह जानकारी दी। हज यात्रा 2025 के लिए प्रतिनियुक्तिकर्ता के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंन कहा कि यात्रा के सफल संचालन में प्रतिनियुक्तिकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। उन्होंने सभी से अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने को कहा।
कुरियन ने बताया कि इस साल कुल 620 लोगों का चयन किया गया है जिनमें से 266 प्रशासनिक व 354 स्वास्थ्य सेवा के लिए चुने गए हैं। ये सभी जेद्दाह में भारत के वाणिज्यिक दूतावास को सहायता करेंगे।
सभी चयनित लोगों को हज यात्रा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है जिसमें भीड़ प्रबंधन, स्वास्थ्य समस्याएं, हज सुविधा एप संचालन व आपदा प्रबंधन प्रमुख हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।