INSV Tarini Returns Home After Successful Voyage from Cape of Good Hope चुनौतियों को पारकर वतन लौट रहा आईएनएसवी तारिणी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsINSV Tarini Returns Home After Successful Voyage from Cape of Good Hope

चुनौतियों को पारकर वतन लौट रहा आईएनएसवी तारिणी

भारतीय नौसेना का पोत आईएनएसवी तारिणी 17 अप्रैल को केप ऑफ गुड होप से रवाना हुआ। जहाज का संचालन दो महिला अधिकारियों, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और रूपा द्वारा किया जा रहा है। पोत ने तेज हवाओं और बड़ी लहरों...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 18 April 2025 09:50 PM
share Share
Follow Us on
चुनौतियों को पारकर वतन लौट रहा आईएनएसवी तारिणी

- 17 अप्रैल को केप ऑफ गुड होप से रवाना हुआ पोत - दो महिला अधिकारी कर रही हैं पोत का संचालन

- पिछले साल दो अक्टूबर को गोवा से जहाज निकला था

नई दिल्ली, एजेंसी।

भारतीय नौसेना का नौकायन पोत (आईएनएसवी) तारिणी लगातार बारिश, तेज हवाओं और बड़ी लहरों का सामना करने के बाद 'केप ऑफ गुड होप' को सफलतापूर्वक पार कर वतन लौट रहा है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पोत का संचालन करने वाली दोनों अधिकारी महिला हैं। यह जहाज मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन से औपचारिक तौर पर रवाना किया गया, ताकि वह गोवा वापस अपनी यात्रा के अंतिम चरण में पहुंच सके। नाविका सागर परिक्रमा-द्वितीय के हिस्से के रूप में लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के. और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए. द्वारा संचालित जहाज हाल ही में केपटाउन में रुका था। यह पहले से निर्धारित पड़ाव था। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने पिछले साल दो अक्तूबर को गोवा से जहाज को हरी झंडी दिखाई थी।

पांच मीटर से अधिक ऊंची लहरों का सामना

भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि केप टाउन में बंदरगाह पर रुकने के दौरान जहाज ने कूटनीतिक जुड़ावों के लिए एक केंद्र के रूप में काम किया। उन्होंने कहा, आईएनएसवी तारिणी अपने वतन के लिए रवाना हो गया है। चालक दल ने 17 अप्रैल को 'केप ऑफ गुड होप' को सफलतापूर्वक पार किया। उन्होंने कहा कि चालक दल को लगातार बारिश, 75 किमी प्रति घंटा से चलने वाली हवा और पांच मीटर से अधिक ऊंची लहरों का सामना करना पड़ा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।