बेंगलुरु के लोग ब्रांडेड नर्क में रह रहेः कुमारस्वामी
बेंगलुरु में जल जमाव के बीच केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि लोग 'ब्रांडेड नर्क' में रह रहे हैं और सरकार की लापरवाही के कारण बाढ़ की समस्या बढ़ रही...

बेंगलुरु, एजेंसी। बेंगलुरु शहर में जल जमाव होने के बीच केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार को कर्नाटक सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु के लोग ब्रांडेड नर्क में रह रहे हैं। जद (एस) नेता कुमारस्वामी ने जलभराव के लिए कर्नाटक सरकार पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, जब लोग मर रहे हैं और जीवित रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, कांग्रेस नेता ‘साधना समावेश (उपलब्धि सम्मेलन) की मेजबानी में व्यस्त हैं। पिछले एक सप्ताह से वास्तविक शासन के बजाय रंगीन, गारंटी से भरे विज्ञापनों पर जोर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार की असली उपलब्धियां अब शहर की जलमग्न सड़कों और जाम नालियों में तैर रही हैं।
उन्होंने ब्रांड बेंगलुरु अभियान की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आपने ग्रेटर बेंगलुरु नाम का दावा कर क्या हासिल किया? क्या यह बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए सिर्फ एक फैंसी लेबल है? दो साल से हम बस यही सुन रहे हैं। क्या ब्रांडिंग सिर्फ बेंगलुरु को डुबोने का एक नया तरीका है? शिवकुमार पर निशाना साधा उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि खोखले भाषण देने और विपक्ष पर आरोप लगाने के बजाय उपमुख्यमंत्री को वास्तविक काम पर ध्यान देना चाहिए। वॉर रूम में बैठकर जद (एस) और भाजपा पर छद्म युद्ध छेड़ने से कोई फायदा नहीं होगा। जो व्यक्ति काम नहीं कर सकता, उसे गैर-जिम्मेदाराना तरीके से बोलने का कोई अधिकार नहीं है। बेंगलुरु के 70% चिह्नित क्षेत्रों में समस्या का समाधान कियाः शिवकुमार बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दावा किया है कि बेंगलुरु के 70 प्रतिशत चिह्नित क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या का समाधान कर लिया गया है। शिवकुमार ने सोमवार को बेंगलुरु के साई लेआउट, मान्यता टेक पार्क और सिल्क बोर्ड जंक्शन सहित प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने बताया कि शहर में 210 क्षेत्रों की पहचान की है, जहां बाढ़ आ सकती है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, जब से मैंने बेंगलुरु विकास मंत्री का पद संभाला है, हमने 166 (70 प्रतिशत) इलाकों में बाढ़ की समस्या का समाधान किया है। वर्तमान में 24 इलाकों में बाढ़ रोकथाम कार्य किया जा रहा है, जबकि शेष 20 इलाकों में भी जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। हमने 197 किलोमीटर लंबे जल निकासी नाले बनाए हैं। प्रकृति को नहीं रोक सकता विपक्ष शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि अधिकारी प्रभावित इलाकों में जाकर भारी बारिश के कारण उत्पन्न समस्याओं से निपट रहे हैं। सरकार लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थिति से निपटने में प्रशासन की विफलता की विपक्ष की आलोचना पर पलटवार करते हुए पूछा कि क्या वे प्रकृति को रोक सकते हैं? उन्होंने ‘एक्स पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि बारिश प्रकृति द्वारा नियंत्रित होती है और वे नियंत्रण कर पाने वाली चीजों को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। विभिन्न विभागों के साथ मिलकर काम करेंगे उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में सुधार कर रहे हैं और आम लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। सिल्क बोर्ड जंक्शन, हेब्बल और येलहंका क्षेत्र में बारिश बहुत अधिक हुई है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अंडरपास का काम किया जा रहा है और ये इलाके जलमग्न हैं। हम इन मुद्दों को हल करने के लिए विभिन्न विभागों के साथ मिलकर काम करेंगे। कर्नाटक सरकार कोई विकास कार्य नहीं कर रही है। उनके पास गड्ढे भरने के लिए भी पैसे नहीं हैं। - प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।