Maharashtra Government Implements New File Approval System Under CM Devendra Fadnavis फडणवीस को भेजने से पहले सभी फाइलों की जांच करेंगे शिंदे, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMaharashtra Government Implements New File Approval System Under CM Devendra Fadnavis

फडणवीस को भेजने से पहले सभी फाइलों की जांच करेंगे शिंदे

- महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने लागू की नई व्यवस्था मुंबई,

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 3 April 2025 05:04 PM
share Share
Follow Us on
फडणवीस को भेजने से पहले सभी फाइलों की जांच करेंगे शिंदे

- महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने लागू की नई व्यवस्था मुंबई, एजेंसी।

महाराष्ट्र सरकार ने आदेश दिया है कि अब सभी फाइलें मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास भेजे जाने से पहले उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास भेजी जाएंगी।

राज्य की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक ने 18 मार्च को इस संबंध में एक आदेश जारी किया। इस कदम का उद्देश्य 2023 की उस व्यवस्था को बहाल करना है, जिसमें फाइल को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिंदे को भेजे जाने से पहले तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार और फडणवीस को जांचने के लिए भेजा जाता था। आदेश में कहा गया कि 26 जुलाई, 2023 से फाइल उपमुख्यमंत्री अजित पवार से (तत्कालीन) उपमुख्यमंत्री फडणवीस के पास भेजी जाती थीं, फिर उन्हें (तत्कालीन) मुख्यमंत्री शिंदे के पास मंजूरी के लिए भेजा जाता था। एनसीपी के विधायकों के साथ दो जुलाई, 2023 को अजित पवार के शिंदे के नेतृत्व वाली सरकारी में शामिल होने के बाद यह व्यवस्था की गई थी। अब, पिछले साल राज्य चुनावों में महायुति (जिसमें भाजपा, शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं) की जीत के बाद फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने पर व्यवस्था बदल दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।