Mansukh Mandaviya Awards Satwik-Chirag with Major Dhyanchand Khel Ratna खेल : बैडमिंटन - मंडाविया ने सात्विक-चिराग को ‘खेल रत्न प्रदान किया, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMansukh Mandaviya Awards Satwik-Chirag with Major Dhyanchand Khel Ratna

खेल : बैडमिंटन - मंडाविया ने सात्विक-चिराग को ‘खेल रत्न प्रदान किया

मंडाविया ने सात्विक-चिराग को ‘खेल रत्न प्रदान किया सम्मान नई दिल्ली, एजेंसी। खेल

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 1 May 2025 04:42 PM
share Share
Follow Us on
खेल : बैडमिंटन - मंडाविया ने सात्विक-चिराग को ‘खेल रत्न प्रदान किया

मंडाविया ने सात्विक-चिराग को ‘खेल रत्न प्रदान किया सम्मान नई दिल्ली, एजेंसी। खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारतीय बैडमिंटन सितारे सात्विक साइराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को गुरुवार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया। ये दोनों पिछले साल व्यस्त होने के कारण यह सम्मान लेने राष्ट्रपति भवन में नहीं जा सके थे। उन्हें फरवरी में खेल मंत्री से सम्मान लेना था लेकिन सात्विक के पिता आर कासी विश्वनाथम का दिल का दौरा पड़ने से निधन होने के कारण उसे स्थगित करना पड़ा। मंडाविया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दोनों के साथ अपनी तस्वीर साझा करके लिखा है, हमारे बैडमिंटन चैंपियन चिराग शेट्टी और सात्विक साइराज रांकीरेड्डी को आज दिल्ली में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया।

यह पुरस्कार कोर्ट पर उनके शानदार प्रदर्शन और प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं। सात्विक-चिराग ने 2022 एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों और 2023 एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते। दोनों बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाली और बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 1000 खिताब जीतने वाली एकमात्र भारतीय जोड़ी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।