क्या शुगर के मरीज पी सकते हैं ग्लूकोज पाउडर? जानें शरीर पर कैसे करता है असर Is it safe to drink glucose powder in Diabetes, हेल्थ टिप्स - Hindustan

क्या शुगर के मरीज पी सकते हैं ग्लूकोज पाउडर? जानें शरीर पर कैसे करता है असर

गर्मियों में इंस्टेंट एनर्जी के लिए लोग ग्लूकोज पाउडर पीना प्रिफर करते हैं। लेकिन यह काफी मीठा होता है इसलिए डायबिटीज के मरीज इसे पी सकते हैं या नहीं, ये सवाल अक्सर बना रहता है। तो चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानThu, 1 May 2025 05:03 PM
share Share
Follow Us on
क्या शुगर के मरीज पी सकते हैं ग्लूकोज पाउडर? जानें शरीर पर कैसे करता है असर

गर्मियों का मौसम आते ही शरीर की ऊर्जा और ताजगी बनाए रखने के लिए लोग तरह-तरह की ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं। इनमे से एक सबसे लोकप्रिय विकल्प है, ग्लूकोज पाउडर। इसे पानी में घोलकर पीने से ना सिर्फ ताजगी मिलती है बल्कि ये थकान को दूर कर शरीर को तुरंत ऊर्जा भी देता है। लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ये एनर्जी ड्रिंक उतनी ही फायदेमंद है, जितनी अन्य लोगों के लिए? कहीं इसे पीने से उनका शुगर लेवल तो नहीं बढ़ जाएगा? ऐसे तमाम सवाल डायबिटीज पेशेंट्स के मन में आना लाजमी है। तो चलिए आज यही जानने की कोशिश करते हैं कि क्या शुगर पेशेंट्स ग्लूकोस ड्रिंक को एंजॉय कर सकते हैं या नहीं।

क्या है ग्लूकोज पाउडर ?

ग्लूकोज पाउडर हाई ग्रेड डेक्सट्रोज से बना होता है, जिसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन डी मौजूद होते हैं। इसे पीने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। खासतौर से गर्मियों के मौसम में इसे पीने से शरीर को फौरन एनर्जी मिलती है और पसीने की वजह से जो नमक और पानी शरीर से बाहर निकल जाता है, उसकी भरपाई भी हो जाती है। लेकिन यह पाउडर आमतौर पर प्योर शुगर से ही बना होता है, ऐसे में ये फायदेमंद होने के साथ यह थोड़ा नुकसानदायक भी हो सकता है। खासतौर से शुगर के मरीजों को इसका इस्तेमाल सोच समझकर ही करना चाहिए।

डायबिटीज में ग्लूकोज क्यों है नुकसानदायक?

डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर शुगर को ठीक से प्रोसेस नहीं कर पाता। ऐसे में अगर कोई डायबिटिक व्यक्ति ग्लूकोज पाउडर पीता है, तो उसका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इस तरह शरीर में अचानक शुगर लेवल का बढ़ना काफी हानिकारक हो सकता है। इससे थकान और चक्कर आने के साथ- साथ कोमा जैसी गंभीर स्थिति भी पैदा हो सकती है।

क्या डायबिटीज पेशेंट कभी-कभी पी सकते हैं ग्लूकोज?

अगर किसी डायबिटीज के पेशेंट को बहुत ज्यादा कमजोरी, चक्कर या लो शुगर महसूस हो रहा हो, तो डॉक्टर की सलाह से थोड़ी मात्रा में ग्लूकोज दिया जा सकता है। लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के डायबिटीज पेशेंट को नियमित रूप से ग्लूकोज का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके बजाय आप नींबू पानी, नारियल पानी या छाछ जैसे प्राकृतिक और कम शुगर वाले ड्रिंक को पीना प्रिफर कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।