Murder in Sonia Vihar Young Man Stabbed Over Friendship Dispute लड़की से दोस्ती के विवाद में चाकू से गोदकर युवक को मार डाला, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMurder in Sonia Vihar Young Man Stabbed Over Friendship Dispute

लड़की से दोस्ती के विवाद में चाकू से गोदकर युवक को मार डाला

वारदात के बाद से ही आरोपी फरार हैं, पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 17 May 2025 09:26 PM
share Share
Follow Us on
लड़की से दोस्ती के विवाद में चाकू से गोदकर युवक को मार डाला

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सोनिया विहार इलाके में शुक्रवार शाम लड़की से दोस्ती करने का लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 18 वर्षीय सत्यकाम शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने क्राइम और एफएसएल की टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सत्यकाम शर्मा अपने परिवार के साथ सोनिया विहार इलाके में रहता था और मजदूरी करता था।

शुक्रवार शाम पुलिस को सोनिया विहार इलाके में युवक पर चाकू से हमला करने की सूचना मिली थी। टीम ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सत्यकाम पर चाकू से कई किए गए थे। प्राथमिक जांच में चला है कि सत्यकाम की एक लड़की से दोस्ती थी। उसी को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने झगड़ा के बाद चाकू से गोदकर सत्यकाम की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।