Pakistan Issues Over 6 700 Visas for Sikh Pilgrims on Baisakhi विदेश : 50 साल में पहली बार सिख तीर्थयात्रियों के लिए अतिरिक्त वीजा जारी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPakistan Issues Over 6 700 Visas for Sikh Pilgrims on Baisakhi

विदेश : 50 साल में पहली बार सिख तीर्थयात्रियों के लिए अतिरिक्त वीजा जारी

- तीर्थयात्रियों को 6,700 से अधिक वीजा जारी किए लाहौर, एजेंसी। पाकिस्तान सरकार

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 9 April 2025 12:37 AM
share Share
Follow Us on
विदेश : 50 साल में पहली बार सिख तीर्थयात्रियों के लिए अतिरिक्त वीजा जारी

- तीर्थयात्रियों को 6,700 से अधिक वीजा जारी किए लाहौर, एजेंसी।

पाकिस्तान सरकार ने बैसाखी के लिए 6700 से ज्यादा भारतीय सिख श्रद्धालुओं को वीजा जारी किए हैं। यह पिछले 50 वर्षों में पहली बार है, जब दोनों देशों के बीच तय संख्या से अधिक वीजा जारी हुए।

इस हफ्ते शुरू हो रही पाकिस्तान की यात्रा के दौरान सिख श्रद्धालु गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करेंगे। 'इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड' (ईटीपीबी) ने बताया, पाकिस्तान-भारत धार्मिक प्रोटोकॉल समझौता 1974 के तहत किसी भी धार्मिक उत्सव के लिए 3,000 सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान जाने की अनुमति है। हालांकि, सरकार ने 6,751 वीजा जारी किए हैं और धार्मिक मामलों के मंत्रालय तथा ईटीपीबी के विशेष अनुरोध पर 3,751 अतिरिक्त वीजा प्रदान किए गए हैं। भारत से सिख तीर्थयात्री 14 अप्रैल को सिख नववर्ष और खालसा पंथ की स्थापना के उपलक्ष्य में 10 अप्रैल को वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।