कांगो के खनिज समृद्ध शहर पर विद्रोहियों का कब्जा
कांगो में रवांडा समर्थित विद्रोहियों ने बुकावु शहर पर कब्जा कर लिया है। विद्रोही समूह एम23 ने कांगो की सेना के जाने के बाद शहर की सुरक्षा का जिम्मा लिया है। द कांगो रिवर अलायंस ने सुरक्षा चुनौतियों को...

बुकावु, एजेंसी। अफ्रीकी देश कांगों में रवांडा समर्थित विद्रोहियों ने खनिज समृद्ध पूर्वी कांगो के दूसरे प्रमुख शहर पर कब्जा कर लिया है। विद्रोही समूह ‘एम23 ने पुष्टि की है कि उसके लड़ाके बुकावु शहर में हैं और कांगो की सेना के शहर से जाने के बाद उन्होंने यहां की सुरक्षा व्यवस्था संभालने का जिम्मा लिया है।
द कांगो रिवर अलायंस ने बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने 13 लाख की आबादी वाले शहर बुकावु में सुरक्षा चुनौतियों को हल करने और बुकावु की जनता की सहायता करने का निर्णय लिया है। द कांगो रिवर अलायंस विद्रोही समूहों का संगठन है, जिसमें एम23 भी शामिल है। संगठन के प्रवक्ता लॉरेंस कान्यूका ने कहा, हमारे बल लोगों और उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं, जिससे पूरी आबादी संतुष्ट है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि सरकारी बलों ने विद्रोहियों से कोई खास संघर्ष नहीं किया और यहां एक भी सैनिक मौजूद नहीं है। शनिवार को हजारों नागरिकों के साथ कई सैनिक भागते हुए देखे गए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।