Scientists Discover Mysterious Spider in Australia That Disappears Using Invisible Burrow रहस्यमयी बिल बनाकर गायब होने वाली मकड़ी खोजी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsScientists Discover Mysterious Spider in Australia That Disappears Using Invisible Burrow

रहस्यमयी बिल बनाकर गायब होने वाली मकड़ी खोजी

ऑस्ट्रेलिया के किम्बर्ली इलाके में वैज्ञानिकों ने एक रहस्यमयी मकड़ी खोजी है, जिसका नाम वोनकेन निमोरेलिस है। यह मकड़ी खतरे के समय अदृश्य बिल बनाकर गायब हो जाती है। इसके बिल का डिजाइन इसे शिकारी जीवों...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 30 March 2025 03:33 PM
share Share
Follow Us on
रहस्यमयी बिल बनाकर गायब होने वाली मकड़ी खोजी

कैनबरा, एजेंसी। ऑस्ट्रेलिया के किम्बर्ली इलाके में वैज्ञानिकों ने एक रहस्यमयी मकड़ी खोजी है। यह मकड़ी जरूरत पड़ने पर एक अदृश्य बिल बनाकर गायब हो जाती है। इस अनोखी मकड़ी का नाम वोनकेन निमोरेलिस रखा गया है। यह अपनी शानदार इंजीनियरिंग से शिकारियों को चकमा देने में माहिर है।

वैज्ञानिकों को जंगल में अजीब से सफेद छिद्र दिखाई दिए, जो किसी रहस्यमयी सुरंग जैसे लग रहे थे। जब उन्होंने गौर से देखा, तो पता चला कि ये मकड़ी के घर हैं। इस मकड़ी का बिल आम मकड़ियों से अलग होता है। यह अपने दरवाजे पर रेत और सिल्क से बना एक ‘कालर तैयार करता है, जो खतरा महसूस होते ही गिरकर छिपा देता है, जिससे शिकारी इसे देख ही नहीं पाते। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह अनोखा डिजाइन न केवल इसे बिच्छू, सेंटीपीड और ततैया जैसे खतरनाक शिकारी जीवों से बचाता है, बल्कि अचानक आने वाली बाढ़ से भी इसकी सुरक्षा करता है। इस अविश्वसनीय खोज को ऑस्ट्रेलियन जर्नल ऑफ टैक्सोनॉमी में प्रकाशित किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।