Sonu Nigam Faces Controversy Over Comments on Kannada Community in Bengaluru Concert कन्नड़ पर टिप्पणी : सोनू निगम ने फैसला जनता पर छोड़ा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSonu Nigam Faces Controversy Over Comments on Kannada Community in Bengaluru Concert

कन्नड़ पर टिप्पणी : सोनू निगम ने फैसला जनता पर छोड़ा

नई दिल्ली, एजेंसी। मशहूर गायक सोनू निगम ने बेंगलुरु में हाल

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 6 May 2025 12:11 AM
share Share
Follow Us on
कन्नड़ पर टिप्पणी : सोनू निगम ने फैसला जनता पर छोड़ा

नई दिल्ली, एजेंसी। मशहूर गायक सोनू निगम ने बेंगलुरु में हाल ही में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में कन्नड़ समुदाय पर टिप्पणी की, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसी बीच सोमवार को निगम ने कहा कि यह तय करने का जिम्मा कर्नाटक की समझदार जनता पर छोड़ते हैं कि मामले में गलती किसकी है। निगम ने यह बयान ऐसे समय में दिया है, जब कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कन्नड़ समुदाय के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करने के आरोप में उनके खिलाफ असहयोग अभियान शुरू करने की घोषणा की है। बेंगलुरु के एक कॉलेज में 25 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में एक श्रोता ने निगम से कन्नड़ भाषा में गाना गाने का अनुरोध किया था, जिस पर गायक ने कहा था, ‘कन्नड़... कन्नड़...… पहलगाम में हुई घटना के पीछे यही वजह है।

इस टिप्पणी के बाद स्थानीय थाने में तीन मई को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। गायक ने इंस्टाग्राम पर एक बयान में कहा कि वह इस मामले में कर्नाटक के पुलिस अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे और फैसला चाहे जो भी हो, राज्य के लोगों से मिले प्यार को हमेशा संजोकर रखेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।