Noida Fortis Hospital Staff Found Dead In Toilet नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में स्टाफ की मौत, टॉयलेट में शव मिलने से हड़कंप, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Noida Fortis Hospital Staff Found Dead In Toilet

नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में स्टाफ की मौत, टॉयलेट में शव मिलने से हड़कंप

  • जानकारी के मुताबिक संजीव कुमार मंगवार सुबह अस्पताल पहुंचा। करीब छह-सात बजे वह शौचालय में गया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो वहां कर्मचारियों ने किसी तरह दरवाजा खोला।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नोएडाTue, 15 April 2025 06:49 PM
share Share
Follow Us on
नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में स्टाफ की मौत, टॉयलेट में शव मिलने से हड़कंप

नोएडा के सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल के टॉयलेट में एक स्टाफ की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। ये शव रेडियोलॉजिस्ट असिस्टेंट के रूप में काम करने वाले शख्स का बताया जा रहा है। सख्स की पहचान गाजियाबाद के विजय नगर निवासी संजीव कुमार के तौर पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक संजीव कुमार मंगवार सुबह अस्पताल पहुंचा। करीब छह-सात बजे वह शौचालय में गया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो वहां कर्मचारियों ने किसी तरह दरवाजा खोला। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक संजीव शौचालय में अचेत पड़ा हुआ था।

उसे उपचार के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन का कहना है कि उनके पुत्र की सुबह छह बजे मौत हो गई, लेकिन उन्हें सूचना 11 बजे दी गई। परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। अस्पताल परिसर में परिजन ने काफी देर तक हंगामा भी किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।