BJP Plans Events to Strengthen Community Ties in Greater Noida भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयारी की, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsBJP Plans Events to Strengthen Community Ties in Greater Noida

भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयारी की

डॉ़ अंबेडकर के सम्मान में जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन 20 को

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाFri, 18 April 2025 09:00 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयारी की

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। आमजन के बीच मजबूत पकड़ बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिला इकाई मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष व प्रकोष्ठ संयोजकों के साथ कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार की गई। 20 अप्रैल को डॉ़ अंबेडकर के सम्मान में गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि लोगों से जुड़ने के लिए पार्टी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ़ अंबेडकर को कभी सम्मान नहीं दिया। पहले मंत्रिमंडल में से इस्तीफा देने को मजबूर किया और उनको लोकसभा चुनाव में हराने के लिए कांग्रेस के द्वारा षडयंत्र रचे गए। डॉ़ अंबेडकर के सम्मान में एक जिला स्तर गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन 20 अप्रैल को किया जाएगा। गोष्ठी में अनुसूचित वर्ग के लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा बाबा साहेब के कार्यों के विषय में बताकर जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। वक्फ संशोधन कानून को लेकर सपा व कांग्रेस द्वारा जो भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं,उसे दूर करने के लिए वक्फ सुधार जन जागरण अभियान से बताने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर सुभाष भाटी, दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, पवन नागर, देवा भाटी, सुनील भाटी, सतेंद्र नागर, कर्मवीर आर्य, पवन रावल, सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।